विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगाvishav se sunder hoga ram ka mandir hoga


तर्ज स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा

बहुत दिनों में हुआ फैसला हुआ खत्म इंतज़ार
बनेगा मन्दिर  श्री राम का  खुशी   हुआ संसार
विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

जब ये बनेगा मन्दिर कितनी खुशहाली छाए
राम के दर्शन करने सब लोग अयोध्या जाएं
राम के दर्शन कर लेने से हो जाए उद्धार
विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

दो सौ बारह खंभ बने चोबीस दरवाज़े होंगे
गर्भ गिरह के अन्दर राम लला विराजात होंगे
परशुराम संबाद बने और बने राम दरबार
विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

प्राचीन कला से निर्मित ये मंदिर भव्य बनेगा
जानें कितनी डिज़ाइन होंगी मन्दिर खूब सजेगा
त्रेता युग की यादें होंगी होगी सुन्दरता बेशुमार
विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

जब मन्दिर बन जाए कितनी खुशहाली होगी
खुशियों से झूमेंगे  पी एम मोदी सी एम योगी
नेम चंद जी दिवना वाले लिखते उचित विचार
विश्व से सुन्दर होगा राम का मंदिर होगा

लेखक एवम् निर्माता नेम चंद प्रजापति जी
              दिवना वाले
मोबाइल नंबर  6397647998

श्रेणी
download bhajan lyrics (1377 downloads)