खाटू वाले बाबा श्याम khatu vale baba shyam tere darshan ke abhilaashi aaye hai


खाटू वाले बाबा श्याम
तेरे दर्शन के अभिलाषी आये हैं
तेरे द्वार बंद हैं दर्शन दो
खाटूवाले ...........

भारत वर्ष में सबसे सुंडा तेरा ही मंदिर लगे है
दूर दूर से भक्त हैं आकर तेरे दर्शन को खड़े हैं
ये ठंडी हवाएं मन शीतल हो जाए
तेरे द्वार पे जो भी आये
खाटूवाले ...........

तेरे मंदिर की छठा निराली कोई भी जाये ना खाली
सच्चे मन से जो कोई आये दर्शन पाए सवाली
ओ बाबा तुम्हारा ये सारा नज़ारा
लगे पर्वतों की शिखाएं
खाटूवाले ...........

सारे दुःख हर लो इन भक्तों के आये कष्ट उठाके
दर्शन दे दो तब जायेंगे भजन श्याम तेरे गा के
तू ही तू सहारा हारे का सहारा
तू ही तू सहारा ओ बाबा हमारा
सारे दुःख हर लो जी
खाटूवाले ...........

बाबा तुम हो दया के सागर सारे जग के दाता
अमित को बाबा तुमने बनाया तुम ही हो भाग्य विधाता
तेरे बिन हमारा है जीवन ये सारा
लगे बहती नदियों की धारा
खाटूवाले ...........

download bhajan lyrics (1164 downloads)