आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिएaaramb kijiye praranbh kijiye


आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए
त्रैलोक्य पूज्य है रामनाम शुभारंभ कीजिए

सीताराम के जाप से पाप पूंज हो नष्ट जी
लौकिक पारलौकिक त्रिबिध ताप हो नष्ट जी
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए

संग जानकी जगदंब शुभारंभ कीजिए
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए
त्रैलोक्य पूज्य है रामनाम शुभारंभ कीजिए

ईशन के हैं ईश महाराजा राजधिराज जी
दीनबंधु वो कृपासिंधु पतितों का रखते लाज जी
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए

तजि काम क्रोध मद लोभ दंभ शूभारंभ कीजिए
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए
त्रैलोक्य पूज्य है रामनाम शुभारंभ कीजिए

कोटि मनोज लजावनिहारे रघुकूल राजदूलारे
कठिनभुमि कोमल पदगामी राजीव लोचनप्यारे
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए

शिकारीनाथ अवलंब किए शुभारंभ कीजिए
आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए
त्रैलोक्य पूज्य है रामनाम शुभारंभ कीजिए

श्रेणी
download bhajan lyrics (1453 downloads)