दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले

दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुःख दूर करेगे राम
किये जा तू जग में भलाई का काम
तेरे दुःख दूर करेगे राम

सच का ही ये पथ ये धर्म का मार्ग
संभल संभल के चलना प्राणी
पग पग पर है यार कसोटी
कदम कदम पर कुर्बानी
मगर तू डावा डोल न होना पीर तेरी सब हरेगे राम
दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुःख दूर करेगे राम

क्या तूने पाया क्या तूने खोया
क्या तेरा लाभ है क्या हानि
इसका हिसाब करेगा वो इश्वर तू क्यों फिकर करे रे प्राणी
तू बस अपना काम किये जा तेरा भंडार भरेगे राम
दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुःख दूर करेगे राम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1428 downloads)