राम सूर्य राम चंद्र राम किरण आस हैram surye ram chandra ram kiran aas hai


राम सूर्य राम चंद्र राम किरण आस है:

राम सूर्य राम चंद्र
राम किरण आस है,
राम धरा राम महीधर,
राम नभ विश्वास है

राम स्वर राम सरगम
राम धुन और ताल है,
राम लय राम गीत,
राम मौन वाचाल है

राम सृष्टि राम बृष्टि
राम ग्रीष्म शीत है,
राम दीप राम ज्योति,
राम शांति गीत है

राम दया राम दुआ
राम लहर चाह है,
राम क्षेम राम आश्रय,
राम अभय राह है

राम योग राम ध्यान
राम मोह प्रीत है,
राम रास राम ज्ञान,
राम सखा मीत है

राम जन्म राम मोक्ष
राम ही आराध्य है,
राम काल राम सृजन
राम रमण साध्य है

रचना आभार : ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी



श्रेणी
download bhajan lyrics (1284 downloads)