जाने कितने दिनों के बाद श्याम तेरे द्वार आये हैं jaane kitne dino ke baad shyam tere daware aaye hai


जाने कितने दिनों के बाद श्याम तेरे द्वार आये हैं
कन्हैया तेरे द्वार आये हैं
जाने कितने दिनों के बाद.................

ये नैना बिन दर्शन तरसे
हर पल बाबा मेरी अँखियाँ बरसे
तुम रखते हो सबकी लाज श्याम तेरे द्वार आये हैं
कन्हैया तेरे द्वार आये हैं
जाने कितने दिनों के बाद.................

आज हुई पूरी अभिलाषा
कितने दिन से था मन प्यासा
मन आज हुआ खुशहाल श्याम तेरे द्वार आये हैं
कन्हैया तेरे द्वार आये हैं
जाने कितने दिनों के बाद.................

मैंने जब मेरे श्याम को देखा
कष्ट मिठे मेरी बदली रेखा
हर ग्यारस को आऊं तेरे द्वार
कृष्ण करता है तुमसे पुकार श्याम तेरे द्वार आये हैं
कन्हैया तेरे द्वार आये हैं
जाने कितने दिनों के बाद................

download bhajan lyrics (1333 downloads)