जल जाए जिहवा पापिनी राम के बिनाjal jaye jihva papini ram ke bina



राम बिना lll नर ऐसे जैसे, अश्व लगाम बिना,,,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll
*राम के बिना रे, राम के बिना,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll

क्षत्रिय आन बिना ll, विप्र ज्ञान बिना, घर संतान बिना,
देह प्रान बिना, हाथ दान बिना, भोजन मान बिना ll
हम सब का बेकार है जीना ll, रघुवर नाम बिना,,,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll

पंछी पंख बिना ll, बिच्छू डंक बिना, आरति शंख बिना,
गणित अंक बिना, कमल पंक बिना, निशा मयंक बिना ll
ब्यर्थ भ्रमण चिंतन भाषण सब ll, हरि के नाम बिना,,,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll

प्रिया कंत बिना ll, हस्ती  दंत बिना, आदि अंत बिना,
वेद मंत्र बिना, मठ महंत बिना, कुटिया संत बिना ll
भजन बिना नर ऐसे जैसे ll, अश्व लगाम बिना,,,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll

पुष्प बाग बिना ll, संत त्याग बिना, गाना राग बिना,
शीश नमन बिना, नयन दरस बिना, नारी सुहाग बिना ll
संत कहे ये जग है सूना ll, आत्म ज्ञान बिना,,,
जल जाए जिहवा पापिनी, राम के बिना ll
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1935 downloads)