सब मिल गाओ राजा रामsab mil gao raja ram


हर भक्त को हमको जगाना है,
राजा राम की धुन पे नाचना है,
राम जनम की बेला है आयी,
राम जनम की बेला है आयी,
घर घर में होगा उजियार,
नारे लगाओ राजा राम राम राम,
सब मिल गाओ हरे राम राम राम।।

देश के कोने कोने से भक्तो की टोली जाएगी,
उनकी भक्ति और शक्ति से भैया दुनिया झूमेगी नाचेगी.....-2
जैकारे राम के लगाओ उनकी धुनि में तुम रम जाओ,
प्रभु श्री राम का झंडा घर घर लहराएगा,
मन से बोलो सिया राम राम,
नारे लगाओ राजा राम राम राम,
सब मिल गाओ हरे राम राम राम।।

राम जनम भूमि पे जाकर जीत का दीप जलाएंगे,
कलियुग के रावण से अपनी खैर मनाएंगे,
घड़ी राम जनम की आयी सब मिलके दे दो बधाई,
रोम रोम को नयन बना के राम सिया को देख ,
दर्शन देंगे प्रभु राम राम कष्ट हारेंगे सिया राम राम,
दर्शन देंगे प्रभु राम राम कष्ट हारेंगे सिया राम राम।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1028 downloads)