गणपती करदो बेड़ा पार

गणपती करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते है,
तुम्हे मनाते है, तुम्हे मनाते है,
गणपती करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते है।।

पुष्प माला गल साजे है,
ओ सिर पे मुकुट बिराजे है,
करने तुम्हारा अभिनंदन,
हम दर पे आते है,
गणपती करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते है।।

सभी दुःख संकट भागे है,
एक दन्त देवा साजे है,
दिल से करे तेरा वंदन देवा,
भोग चढ़ाते है,
गणपती करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते है।।

भक्त सभी तुम्हे पुकारे है,
ये सबकी नैनो के तारे है,
विघ्न निवारण मंगल कारण,
देवा आते है,
गणपती करदो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते है।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (776 downloads)