माँगा है मैंने राम से वरदान

माँगा है मैंने राम से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी॥

जिस पर प्रभु का हाथ था वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया उद्धर हो गया,
जिसका भरोसा राम पर डूबा कभी नही,
माँगा है मैंने राम से वरदान एक ही॥

कोई समझ सका नही माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु पा लिया है वो खुशनसीब,
इन की मर्जी के बिना पता हिले नही,
माँगा है मैंने राम से वरदान एक ही॥

ऐसे दयालु राम से रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिशमा होगा जो हुआ कभी नही,
माँगा है मैंने राम से वरदान एक ही॥

कहते है लोग जिंदगी किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर इनके ही हाथ है,
कर ले तू यकीन अब ज्यादा समय नही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी,
माँगा है मैंने राम से वरदान एक ही॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1063 downloads)