सुबह सुबह जब आँखें खोलोsubah subah jab aankhe kholo


सुबह सुबह जब आँखें खोलो,
प्रेम से बोलो बस एक नाम,
जय जय राम जय जय राम....

कौशल्या की आँख के तारे,
दशरथ नंदन करुणा निधान,
जय जय राम जय जय राम....

सिया राम की करो वंदना,
फिर बोलो जय जय हनुमान,
जय जय राम जय जय राम.....

परम कृपाला दीन दयाला,
बिगड़े बनावे सबके काम,
जय जय राम जय जय राम.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1155 downloads)