गुरुजी चिंता बुरी बला बता दो जाएगी कैसेguruji chinta buri bla bata do jayegi kaise


गुरुजी चिंता बुरी बला बता दो जाएगी कैसे,
बता दो जाएगी कैसे बता दो जाएगी कैसे,
गुरुजी चिंता बुरी बला....

गंगा भी नहाई मैं तो जमुना भी नहाई,
गई ना गोता लगाने से गई ना गोता लगाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला.....

ब्याह करवाया मैंने गोना करवाया,
गई ना घुंगटा निकाले से गई ना घूंघटा निकाले से,
गुरुजी चिंता बुरी बला....

बेटी भी जाई मैंने बेटा भी जाया,
गई ना गौद खिलाने से गई ना गौद खिलाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला.....

बेटी भी ब्याही मैंने बेटा भी ब्याहा,
गई ना दान कराने से गई ना दान कराने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला......

चुन चुन लकड़ी चिता बनाई,
चली गई आग लगाने से चली गई आग लगाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला......

download bhajan lyrics (1044 downloads)