संक्रांति का दिन आया बधाई हो

आज खुशियों भरा दिन आया बधाई हो बधाई सबको,
संक्रांति का दिन आया बधाई हो बधाई सबको,
आज लोहड़ी का दिन आया बधाई हो बधाई सबको....

आज भक्ति का दान मांगे हम, आखरी दम तक सेवा करें हम,
श्री चरणों का मिला है सहारा, बधाई हो बधाई सबको,
आज खुशियों भरा दिन आया.....

प्रभु के प्यार का दीप जलाए, प्यारी छवि को दिल में बसाए,
प्रेमियों ने आनंद पाया बधाई हो बधाई सबको,
आज खुशियों भरा दिन आया.....

दासन दास की अर्जी ये सुन लो, भक्ति प्रेम से झोलियां भर दो,
सबने आनंद पाया बधाई हो बधाई सबको,
आज खुशियों भरा दिन आया.....

download bhajan lyrics (854 downloads)