राम नाम के दीवानेram naam ke diwane


राम नाम के दीवाने,
पूजे जिनको दुनिया माने,
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं,
ये हैं अंजनी के प्यारे,
बाबा लाल लंगोटे वाले,
तेरी महिमा तो सबसे महान है………….

राम रंग में रंगे हैं बाला,
रघुवर के हैं प्यारे,
पग पग पल पल बाबा ने,
रघुवर के काज संवारे,
ना भक्त कोई मेरे बाला सा,
इनकी शक्ति दुनिया माने,
भक्ति दुनिया जाने,
राम नाम के दिवाने,
पूजे जिनको दुनिया माने…………..

मूर्छा में जब पड़े लखन थे,
सब की आस थी टूटी,
उठा के लेके पर्वत आये,
पर्वत पे थी बूटी,
बलशाली ना कोई बजरंग सा,
राम जो कह दे पल में बाबा,
उनकी बात को माने,
राम नाम के दिवाने,
पूजे जिनको दुनिया माने…………..

महादेव के रूद्र ग्यारवें,
बाबा तुम हो कहाए,
पवन देव से उड़ना सीखा,
विद्या सूर्य से पाए,
दानी ना ज्ञानी कोई बाबा सा,
भर देते भण्डारे बाबा,
नाम जो इनका माने,
राम नाम के दिवाने,
पूजे जिनको दुनिया माने,
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं,
ये हैं अंजनी के प्यारे,
बाबा लाल लंगोटे वाले,
तेरी महिमा तो सबसे महान है………….

श्रेणी
download bhajan lyrics (1136 downloads)