राम का नाम बड़ा प्यारा मेरा जीवन सहाराram ka naam bada pyara mera jivan sahara


राम का नाम बड़ा प्यारा मेरा जीवन सहारा....

जब जब राम जी की सूरत देखूं,
भूल गई मैं जग सारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम...

जब जब राम जी के हाथ निहारु,
आशीर्वाद मिला प्यारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम....

जब जब राम जी की ज्योत जलाऊ,
जगमग हुआ चमन सारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम....

जब जब राम जी के चरण पखारू,
निकल गई असुवन धारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम....

जब जब राम जी को भोग लगाऊ,
बरस गई अमृतधारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम...

जब श्री राम जी की शरण में आई,
बदल गई जीवन धारा मेरा जीवन सहारा,
राम का नाम...

श्रेणी
download bhajan lyrics (992 downloads)