मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग मेंmeri rang de chunariya ram rang me


मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में,
राम रंग में सियाराम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में......

ब्रह्मा ने रंग ली विष्णु ने रंग ली,
भोले ने रंग ली राम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में.....

ध्रुव ने रंग ली प्रहलाद ने रंग ली,
नरसी ने रंग ली राम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में.....

द्रौपदी ने रंग ली मीरा ने रंग ली,
शबरी ने रंग ली राम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में......

ऋषियों ने रंग ली मुनियों ने रंग ली,
संतों ने रंग ली राम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में.....

तुलसी ने रंग ली हनुमत ने रंग ली,
भक्तों ने रंग ली राम रंग में,
मेरी रंग दे चुनरिया राम रंग में......

Shweta Pandey (Varanasi)

श्रेणी
download bhajan lyrics (1018 downloads)