जोगिया महिमा तेरी अपार

जोगिया महिमा तेरी अपार,
कर दो मुझको भी भव से पार,
करदे तू बाबा कर देना मुझे भाव से पार,  
जोगिया महिमा तेरी अपार....

शिव के भगत हो बाबा तुम बालक नाथ,
हारः पकड़ लो छोड़ना ना कभी मेरा साथ,
करो मेरा भी उद्दार करदो मुझको भी भव से पार,
जोगिया महिमा तेरी अपार....

लाखो भक्त है दर पे आते तेरे जोगिया,
हाथ फैलाते झोली फैलाते तेरे आगे जोगिया,
भर दो जोगी भंडार करदो मुझको भी भव से पार,
जोगिया महिमा तेरी अपार....

राजू का सर तेरे चरणों में बाबा बालक नाथ,
तेरे शरण में दू अपनी जींद वार,
मेरा हो जाये बेड़ा पार,
जोगिया महिमा तेरी अपार....

download bhajan lyrics (839 downloads)