मेरे सोणे हारावाले बड़े दयालु है

मेरे सोणे हारावाले बड़े दयालु है
भगतो पर किरपा करते बड़े किरपालु है....

दाता की कर सवारी है लागे सब से प्यारी,
मेरे बाबा के चरणों में झुकती है दुनिया सारी,
पल भर में सेठ बनाते बड़े किरपालु है,
मेरे सोणे हारावाले बड़े दयालु है.....

सतगुरू की शरण जो आये, पल भर में खुशिया पाए,
जिसपे मेरे दाता की किरपा हो, वो भव सागर तर जाये,
मेरे सोणे हारावाले बड़े दयालु है....

download bhajan lyrics (880 downloads)