सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई हैsiya bani dulhan dulha raghurayi hai


सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है,
दूल्हा रघुराई हैं जनक घर आए हैं,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

किसके सिर पर मुकुट सजो है,
किसकी मोतियन मांग भराई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

राम जी के सिर पर मुकुट सजो है,
सिया जी की मोतियन मांग भराई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

किसके तन पीतांबर सजो है,
किसकी चुनरी में गांठ लगाई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

रामजी के तन पीतांबर सजो है,
सिया जी की चुनरी में गांठ लगाई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

किसके घर में बजी शहनाई है,
किसकी मैया ने रुदन मचाई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

राजा दशरथ घर बजी शहनाई है,
सिया जी की मैया ने रुदन मचाई है,
सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1897 downloads)