पिंजरे वाली मैना भजन करो राम काpinjre wali maina bhajan karo ram ka


पिंजरे वाली मैना भजन करो राम का,
भजन करो राम का भजन करो श्याम का.....

पिंजरा तेरा रंग रंगीला उसमें प्यारी मैना,
उड़ गई मैना रह गया पिंजरा बोलो किस बिद रहना,
भजन करो राम का....

भाई बंधु कुटुंब कबीला कोई किसी का है ना,
मतलब का यहां खेल जगत में बोलो किस विद रहना,
भजन करो राम का......

राम नाम अनमोल रतन है राम नाम तू कहना,
भवसागर से पार उतर जा नाम हरि का लेना,
भजन करो राम का......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1234 downloads)