मेरी हर मुश्किल का हलmeri har mushkil ka hal


मेरी हर मुश्क़िल का हल, बन जाता तू ही है,
उलझन भी मेरी हर पल, सुलझाता तूँ ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है......

ऐसा साथी मिलना तो, है किस्मत की बात,
अब काहे का डरना बाबा, जब तू मेरे साथ,
जब तक मेरे तन में ये साँस रहे,
मुझे बस तेरा विश्वास रहे,विश्वास रहे,
मुझे सही गलत का भेद, बतलाता तूँ ही है,
मतलब जीवन का मुझे, समझाता तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है……

आँखों से जब आंसू टपके, दिल होता उदास,
साथ खड़ा तू हरपल मेरे, होता है अहसास,
तू ही तो बचाए मेरी लाज़ सदा,
तू ही तो बनाए मेरे काज़ सदा,
मेरे काज सदा,
मेरे होंठो की मुस्कान, बन जाता तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है……

आने लगे जबसे, "मोहित" तेरे द्वार,
ज़िन्दगी में छाई है, अब खुशियाँ अपार,
तू ही तो हमेशा अहसान करे,
मेरे दिल का पूरा अरमान करे,
अरमान करे, मुझे प्रेम का पाठ सदा,
पढ़ाता तूं ही है,
मेरी श्रद्धा भक्ति भाव, बढ़ाता तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है,
मेरी हर मुश्किल का हल, बन जाता तू ही है,
उलझन भी मेरी हर पल, सुलझाता तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तू ही है,
मेरा तो बस श्याम, सहारा तूँ ही है........

download bhajan lyrics (1302 downloads)