हमारे कन्हैया के तीन मैया हैंhumare kanhayia ke teen mayia hai


कहीं खेलन निकल गए हमारे कान्हा...

हमारे कन्हैया के तीन मैया हैं,
देवकी यशोदा और पूतना,
कहीं खेलन निकल गए हमारे कान्हा….

हमारे कन्हैया के तीन गांव हैं,
मथुरा गोकुल और नंद ग्राम,
कहीं खेल निकल गए हमारे कान्हा…..

हमारे कन्हैया के तीन रानी है,
राधा रुक्मण और सत्यभामा,
कहीं खेलन निकल गए हमारे कान्हा…...

हमारे कन्हैया तीन गांव के राजा,
मथुरा द्वारका नाथद्वारा,
कहीं खेलन निकल गए हमारे कान्हा......

तीन लोक के यह दाता हैं,
पूछ रहा है जग सारा,
कहीं खेलन निकल गए हमारे कान्हा…..

श्रेणी
download bhajan lyrics (972 downloads)