राम का गुण गान करिये

राम का गुणगान करिये,
राम का गुणगान करिये,
राम प्रभु की भद्रता का,
सभ्यता का ध्यान धरिये,
राम का गुणगान करिये......

राम के गुण गुणचिरंतन,
राम गुण सुमिरन रतन धन,
मनुजता को कर विभूषित,
मनुज को धनवान,
करिये ध्यान धरिये,
राम का गुणगान करिये………

सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर,
सुजन रंजन रूप सुखकर,
राम आत्माराम,
आत्माराम का सम्मान,
करिये ध्यान धरिये,
राम का गुणगान करिये………

श्रेणी
download bhajan lyrics (929 downloads)