सबके दाता जय श्री रामsabke data jai shree ram


भव सागर को पार करने, सबको सच्चा मार्ग दिखाने,
प्रगट हुए हैं, जय श्री राम जय श्री राम,
सबके दाता जय श्री राम.......

बानर सेना को लेकर, लंकेश को मार गिराया,
कुम्भकर्ण की नीद जगाकर, रणभूमि में धूल चटाया,
अच्छे लोगों के साथी, बुरे लोगों के संहारी,
ऐसे हैं जय जय श्री राम,
सबके दाता जय श्री राम,
भव सागर को पार करने, सबको सच्चा मार्ग दिखाने,
प्रगट हुए हैं, जय श्री राम जय श्री राम,
सबके दाता जय श्री राम……

जन जन के आदर्श बनकर, राम महान कहलाये,
राक्षसों को मार गिरा कर, सीता माँ को वापिस लाये,
रक्षा करनेअपने धर्म की, अधर्मी का करके नाश,
प्रगट होंगे जय जय श्री राम,
सबके दाता जय श्री राम,
भव सागर को पार करने, सबको सच्चा मार्ग दिखाने,
प्रगट हुए हैं, जय श्री राम जय श्री राम.
सबके दाता जय श्री राम.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (979 downloads)