तेरी जय हो श्याम बाबाteri jai ho shyam baba


इस दुनिया में सबसे प्यारी है यह खाटू नगरी,
अरे भक्त खड़े हैं इसके दर पर सबकी बनाता बिगड़ी,
तेरी जय हो श्याम बाबा तेरी जय हो….

दुनिया में ये सबसे बड़ी सरकार है,
अर्जी लगा दो जिसको भी दरकार है,
बाबा दौड़ा-दौड़ा आता सब के दुख दर्द मिटाता,
अरे सारी चिंता मिट जाती जब मोर छड़ी लहराता,
तेरी जय हो श्याम बाबा तेरी जय हो….

हर ग्यारस खाटू में लगता मेला है,
कोई चढ़ाता खीर चूरमा मेवा है,
बंधन माया का छूट जाता लख चौरासी फंद कटता,
दर्शन करके श्याम धनी के जग को भूल वो जाता,
तेरी जय हो श्याम बाबा तेरी जय हो….

खाटू धाम की महिमा बड़ी महान है,
बाबा श्याम से मुझको मिली पहचान है,
हरदम शाम शाम मै गाऊ कर दो कृपा सदा मस्कायुं,
रेखा पुलकित जीवन अपना श्याम शरण में बताऊं,
तेरी जय हो श्याम बाबा तेरी जय हो….

download bhajan lyrics (919 downloads)