तेरी जय हो गणेश जीteri jai ho ganesh ji


आन पधारो गणपत जी पूरण करदो सब काज,
विच सभा के बैठया मोरी पत रखदो महाराज,
गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ती मोरिया……

रिद्धि सिद्धि के मालक तुम हो,
सबके भाग्य विधाता तुम हो,
पहले होवे पूजा हमेश जी,
तेरी जय हो जय जय गणेश जी…….

जो बांझन है संतान वो पाए,
तेरी दया से लाल खिलाये,
सबकी पूरी करते हमेश जी
अर्ज़ी पूरी करते हमेश जी,
तेरी जय हो जय जय गणेश जी…….

चार भुजा मूषक की सवारी,
चरणी लगती है दुनिया सारी,
जग में सबसे प्रथम गणेश जी,
तेरी जय हो जय जय गणेश जी….

श्रेणी
download bhajan lyrics (1101 downloads)