गणपति तुझे मनाऊं ganpati tujhe manau


गणपति तुझे मनाऊं दुर्वा चढ़ा चढ़ा के,
दुर्वा चढ़ा चढ़ा के, मोदक खिला खिला के,
गणपति तुझे मनाऊं दुर्वा चढ़ा चढ़ा के....

ब्रम्हा ने तुमको पूजा, विष्णु ने तुमको पूजा,
शंकर ने तुमको पूजा डमरू बजा बजा के,
गणपति तुझे मनाऊं........

काली ने तुमको पूजा, लक्ष्मी ने तुमको पूजा,
शारदा ने तुमको पूजा वीना बजा बजा के,
गणपति तुझे मनाऊं........

राम ने तुझको पूजा, श्याम ने तुमको पूजा,
मोहन ने तुमको पूजा मुरली बजा बजा के,
गणपति तुझे मनाऊं........

ऋषियों ने तुमको पूजा, मुनियों ने तुझको पूजा,
आदित्य ने तुमको पूजा ताली बजा बजा के,
गणपति तुझे मनाऊं........

श्रेणी
download bhajan lyrics (2536 downloads)