लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याणladdu ram naam ka khale tera ho jaye kalyan


लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याण,
तेरा हो जाए कल्याण, तेरा हो जाए कल्याण,
लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याण.....

सालासर में बना ये लड्डू,
मेहंदीपुर में बना ये लड्डू,
जिसका हलवाई हनुमान, जिसका हलवाई हनुमान,
लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याण.....

श्रद्धा की चीनी है इसमें और भक्ति का गीत,
जो भी खाए इस लड्डू को कष्ट ना आए कभी,
इस लड्डू के आगे लगता फीका हर पकवान,
लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याण.....

इस लड्डू में बड़े-बड़े गुण हैं इसके खेल निराले,
जो भी खाए इस लड्डू को खुल जाये किस्मत के ताले,
खाते खाते ना जाने कब मिल जाए भगवान,
लड्डू राम नाम का खाले तेरा हो जाए कल्याण.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1009 downloads)