वंदे राम नाम गुण गाइले रे माया के मतवारेvande ram nam gun gaile re o maya ke matware


वंदे राम नाम गुण गाइले रे ओ माया के मतवारे
ओ माया के मतवारे मूर्ख माया के मतवारे
वंदे राम नाम गुण गाइले रे ओ माया के मतवारे

बालपन हसि खेल ग़मायो
जवानी में त्रिया से नेह लगायो
अब त्रिया संग मोज उड़ाइले रे ओ माया के मतवारे।

दुखियन कु तूने खूब सतायो
ब्याज पे ब्याज जोड़ तू आयो
अब कितनी भी शान जमाइले तू माया के मतवारे

नाती बेटन पे खूब सिहायो
तोकू कोई न पानी लायो
अब प्यासो ही प्राण गमाइले रे माया के मतवारे

अंत समय जब तेरो आयो
बेटा पूछे धन कहा छुपायो
अब बहुनि के घूंसा खाइले रे माया के मतवारे

कमल ब्रजवासी (आगरा)
8077848903

श्रेणी
download bhajan lyrics (408 downloads)