मुझे दे दो भजन की वही माला - नया भजन

मुझे दे दो भजन की वही माला

मुझे, दे दो, भजन की, वही माला ॥
वही, माला हाँ, वही माला ॥
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, सुदामा, जी को दीन्हीं ॥
महल, बना गए, नंद लाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, द्रौपदी, को दीन्हीं ॥
चीर, बढ़ा गए, नंद लाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, नरसी, जी को दीन्हीं ॥
भात, भरा गए, नंद लाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, मीरा, को दीन्हीं ॥
ज़हर, का अमृत, बना डाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, राधा, को दीन्हीं ॥
मुरली, सुना गए, गोपाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, गौरां, को दीन्हीं ॥
मिल, गया उसको, डमरू वाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, शबरी, को दीन्हीं ॥
बेर, जूठे, खा गए, राम लाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

जो माला, हनु,मत को दीन्हीं ॥
सीना, फाड़ के, राम, दिखा डाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...

व्ही माला, सारी, संगत मांगे ॥
दर्श, दिखा दो, नंद लाला ।
मुझे, दे दो, भजन की, वही...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी