मेरे साथ है खाटू वाला

मेरे साथ है खाटू वाला मेरी बिगड़ी बनाने वाला
हर को जताने वाला मेरा यार है रोते को हंसाने वाला मेरा श्याम है

दुनिया ने मुझको ठुकराया बाबा ने मुझको अपनाया
मोर छड़ी वाले बाबा ने मेरा पल पल साथ निभाया
गिरते को उठाने वाला मेरा श्याम है...रोते को हंसाने वाला

सेठों का ये सेठ है दाता तीन बाण धारी
आएगा यह शीश का दानी करके लीले सवारी
श्याम धनी का मुझ पर बड़ा एहसान है... रोते को हंसाने,

जब से बाह पकड़ ली तूने हो गया मैं खुशहाल
कृपा की मेरे श्याम ने मुझ पर हो गया मालोमाल
R.K शिवम करे गुणगान है ...रोते को हंसाने

भजन गायक (शिवम राजपूत)

download bhajan lyrics (144 downloads)