कला मेरे बाबा की जगी

जिला भिंड मेहगांव नगर मे मठिया गजब बनी
जिला भिंड मेहगांव नगर मे महिमा गजब जगी
कला मेरे बाबा की जगी भूमिया बाबा की जगी

भिंड जिला मे चर्चा है भारी यूपी मे रओ हल्ला
जिनके नाइने आस ललिन की तिनके है रहे लला
चार चार ललन के बीच मे जन्मी एक लली
कला मेरे बाबा की जगी...

जो तुम बाबा मेरी सुनोगे तुम पर कथा करावे
लियाय पीतल को भारी घंटा बाबा तुमपे चढ़ावे
तियारी कृपा से बाबा मेरी है रही भली भली
कला मेरे बाबा की जगी...

जो कोई सच्चे मन से बाबा तुमसे अरज लगावे
भूमिया बाबा अपने भक्त के पल मे कष्ट मिटावे
हरिओम दास महाराज पे कृपा तियारी बरस रही
कला मेरे बाबा की जगी...

Lyrics - Brajbihari Sharma

श्रेणी
download bhajan lyrics (107 downloads)