आज राम लला घर आए,


आज राम लला घर आए,
खुशियों के दीप जलाए,

आज राम लला घर आए,
सारा जग मंगल गाए

धीरे चलो रे ओ रथ वाले,
पीछे चले हैं भक्त निराले,

एक झलक जो मिल जाए,
मन ये बार-बार गुनगुनाए,

धीरे चलो रे ओ रथ वाले,
पीछे चले हैं भक्त निराले,

एक झलक जो मिल जाए,
मन ये बार-बार गुनगुनाए,

राहों में खड़े सब नर-नारी,
दर्शन को तरसे नर-नारी

आगे-आगे ध्वज लहराए,
पीछे भजन की धुन सुनाए,

राम नाम सब मिल गाए,
ढोल नगाड़े संग बजाए,

आगे-आगे ध्वज लहराए,
पीछे भजन की धुन सुनाए,

राम नाम सब मिल गाए,
ढोल नगाड़े संग बजाए,

जय-जयकार गूंजे भारी,
भक्ति में डूबी दुनिया सारी

आज राम लला घर आए,
खुशियों के दीप जलाए

आज राम लला घर आए,
सारा जग मंगल गाए

Writer: Marudhun Studios
Mobi।e: 9928001283

श्रेणी