तर्ज – लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का
नगर भ्रमण में आए रे, देखो रघुवर हमारे,
रघुवर हमारे, ये तो प्राणों से प्यारे।
सुंदर रथ प्रभु का सजवाया,
हाथी-घोड़ा और ढोल मंगाया,
लखन-जानकी को लाए हैं, प्रिय रघुवर हमारे।
नगर भ्रमण में आए रे, देखो रघुवर हमारे,
रघुवर हमारे, ये तो प्राणों से प्यारे॥
नगरवासी देखो बाँटें मिठाई,
दीप जले और बजती शहनाई,
नाचे अंजनी का लाला रे, प्रिय रघुवर हमारे।
नगर भ्रमण में आए रे, देखो रघुवर हमारे,
रघुवर हमारे, ये तो प्राणों से प्यारे॥
राजा रामजी मिलने को आए,
देखते ही उनको नयन भर आए,
लकी दीवाना आया रे, प्रिय रघुवर हमारे।
नगर भ्रमण में आए रे, देखो रघुवर हमारे,
रघुवर हमारे, ये तो प्राणों से प्यारे॥
✍️ Lyrics Writer : Lucky Shuk।a