संसार के लोगों से आशा ना किया करना,
जब कोई ना हो अपना, सियाराम जपा करना।
जीवन के समुन्दर में, तूफ़ान भी आतें हैं,
जो हरि को भजतें हैं, हरि आप बचाते हैं।
वो आप ही आएंगे, बस याद किया करना,
जब कोई न हो अपना, सिया राम जपा करना॥
यह सोच अरे बन्दे, प्रभु तुझ से दूर नहीं,
जब कष्ट हो भगतों को, प्रभु को मंजूर नहीं।
भगवान को आता है, भगतों पे दया करना,
जब कोई ना हो अपना, सिया राम जपा करना॥
मत भूल अरे बंदे, यह देस बेगाना है,
दुनिया में आ कर के, वापस तुझे जाना है।
माया के बंधन से दिन रात बचा करना,
जब कोई ना हो अपना, सिया राम जपा करना॥
द्रोपदी ने पुकारा था, प्रभु भी बेचैन हुए,
वो चीर बढ़ाने को खुद चीर में प्रगट हुए।
वोही लाज बचाएंगे, बस ध्यान किया करना,
जब कोई ना हो अपना, सिया राम जपा करना॥
Hemkant jha pyasa
9831228059