मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो
जिन्हे दाम प्यारे , उन्हे दाम दे दो - 2
मुझे राम प्यारे, मुझे राम दे दो - 2
मेरी हर परीक्षा का परिणाम दे दो - 2
मुझे...
ये जीवन अधूरा मेरे राम बिन है - 2
इसी एक उलझन में, हर एक दिन है - 2
उन्हे कोई जाकर, ये पैगाम देदो - 2
मुझे...
उन्ही के भरोसे, उन्ही का सहारा - 2
जिन्हें मैंने हर सुख, दुख में पुकारा - 2
मेरी जिन्दगी, राम को थमने दो - 2
मुझे...