मां-बाप लिए तूने क्या किया
जिस मां बाप तुम्हें, जन्म दिया है।
उनके लिये तूनें, बोल क्या किया है॥
जिस मां बाप, लाड प्यार से पाला तुम्हें,
दुःख दर्द सिवा तूनें, उन्हें किया दिया है-जिस मां बाप.
जिस मां बाप ने है, काबिल बनाया तुम्हें,
खान-पान उनका तूनें, छीन लिया है-जिस मां बाप.
जिस मां बाप दिया, रहने को घर तुम्हें,
बदले में तूनें उन्हें, बेघर किया है - जिस मां बाप.
जिस मां बाप ने, जीवन दिया यह तुम्हें,
बदले में तूने उन्हें, मरण दिया है - जिस मां बाप.
फल कर्मों का मधुप, भुगतना पड़ेगा तुम्हें,
वैसा ही होगा, जैसा तुमने किया है - जिस मां बाप.