जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
बस एक बाण से ही तुमने , ताड़का का उद्धार किया ,
अपने चरण की रज से ही तुमने , अहिल्या को तार दिया ,
बस एक बाण से ही तुमने , ताड़का का उद्धार किया ,
अपने चरण की रज से ही तुमने , अहिल्या को तार दिया ,
जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
सीता के स्वयंवर में तुमने , शिव जी के धनुष को तोड़ दिया ,
जनक नंदिनी सीता से तुमने , जन्मो का नाता जोड़ लिया ,

रघुकुल के सम्मान की खातिर , तुमने पिता का वचन निभाया ,
लक्ष्मण और सीता के साथ , तुमने वन में जीवन बिताया ,

हनुमान और अंगद जैसे , वीरो के तुम स्वामी हो ,
मन की बाते पढ़ लेते हो , प्रभु तुम तो अंतर्यामी हो ,
हनुमान और अंगद जैसे , वीरो के तुम स्वामी हो ,
मन की बाते पढ़ लेते हो , प्रभु तुम तो अंतर्यामी हो ,
जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
जय जय राम , जय सिया राम ,
प्यारी सीता , प्यारे राम ,
खर दूषण जैसे राक्षसो का , पल में तुमने संहार किया ,
जब रावण ने हर ली सीता , रावण को तुमने मार दिया ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore