शरद पूर्णिमा महारास भजन 2026
पूनम का चन्द्रमा , पूनम की चांदनी ,
लग रही है रात देखो , आज मन भावनी ,
ये आज चंदा को , क्या हो गया है ,
ये आज तारो को , क्या हो गया है ,
ये आज चंदा को , क्या हो गया है ,
ये आज तारो को , क्या हो गया है ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे आज चांदनी ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे आज चांदनी ,
पूनम का चन्द्रमा , पूनम की चांदनी ,
लग रही है रात देखो , आज मन भावनी ,
धुन मुरली पे , श्याम ने बजायी ,
देखो राधा जी , दोड़ी दोड़ी आयी ,
धुन मुरली पे , श्याम ने बजायी ,
देखो राधा जी , दोड़ी दोड़ी आयी ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे आज रागिनी ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे आज रागिनी ,
पूनम का चन्द्रमा , पूनम की चांदनी ,
लग रही है रात देखो , आज मन भावनी ,
आज कान्हा ने रचा , महारास है ,
सारी गोपिया भी , उनके साथ है ,
आज कान्हा ने रचा , महारास है ,
सारी गोपिया भी , उनके साथ है ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे रात सुहानी ,
कितनी सुन्दर , कितनी प्यारी , लगे रात सुहानी ,
पूनम का चन्द्रमा , पूनम की चांदनी ,
लग रही है रात देखो , आज मन भावनी ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore