तुलसी मैया मनाय रहे तुमकोtulsi maiya manay rahe tumko


तुलसी मैया मनाए रहे तुमको
हरि हरि कहके रिझाये रहे तुमको

हाथों में लोटा गंगाजल पानी
हरि संग तुलसा नहलाए रहे तुमको,
हरि हरि कह के रिझाये..

सोनेकी थाली भोजन परोसा,
हरि संग भोग लगाए रहे तुमको
हरि हरि कह के रिझाये...

लाल चुनरिया मैया लाल है चूड़ियां
सोलह श्रृंगार सजाए रहे तुमको
हरि हरि कह के रिझाये...

धी का दीपक रुई की बाती
आरती गाके मनाए रहे तुमको
हरि हरि कह के रिझाये...

कार्तिक में तुलसा रानी तुमकों मनाते
सखियों के साथ परिक्रमा लगाते
प्यारे प्यारे भजन सुनाए रहे तुमको
हरि हरि कह के रिझाये...

Shweta Pandey
(मधुर भजन बेला) youtube channe।

श्रेणी
download bhajan lyrics (43 downloads)