सोने वालो जागो जगाने वाले आ गएsone walo jago jagane wale aa gaye


सोने वालो जागो जगाने वाले आ गए

सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ गए ॥
राधे, राधे राधे, ओ गाने वाले आ गए ।
राधे, राधे नाम, जपाने वाले आ गए ।
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...

मंदिर, की घंटी तुमने, बहुत बजाई ॥
अब, मन की घंटी, बजाने वाले आ गए ॥
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...

हाथों से, माला तुमने, बहुत है फेरी ।
तुलसी की, माला तुमने, बहुत है फेरी ।
अब, सांसो की माला, फिराने वाले आ गए ।
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...

मंदिरों, में दीपक तुमने, बहुत जलाए ॥
अब, मन का दीपक, जलाने वाले आ गए ॥
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...

फूलों के, हार तुमने, बहुत चढ़ाए ॥
अब, मन का कमल, खिलाने वाले आ गए ॥
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...

वेद, शास्त्र तुमने, बहुत पढ़ें हैं ॥
अब, गीता का ज्ञान, सुनाने वाले आ गए ॥
सोने, वालो जागो, जगाने वाले आ...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी