धुन : रस भरे रसिया के
हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैना
रस बरसे रस रूप माधुरी, रसमय रसीले बैना
- अंग अंग सुकुमारी राधा, अलक पलक कजरारी राधा
कोटि चंद्र उजियारी राधा, सुंदरता का गहना,
हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैनां...
- रसेश्वरी रस रंगीनी राधा, श्री कृष्ण की संगिनी राधा
श्री वृषभानु नंदिनी राधा, दामा भैया की बहना,
हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैनां...
- स्वर्णलता मधु गोरी राधा, मधुर शांत रस भोरी राधा
भोरी नवल किशोरी राधा, छम छम बाजे पायना,
हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैनां...
- “मधुपहरि” मन भावन राधा, तीन लोक बड़भागन राधा
निशदिन सदा सुहागिन राधा, नित नूतन मुस्काना,
हमारी प्यारी राधा के रत्न रंगीले नैनां...