माँ मुझे तेरी जरूरत हैmaa mujhe teri jarurat hai kab dalogi mere ghar phera


माँ मुझे तेरी जरूरत है ll
कब डालोगी, मेरे घर फेरा
तेरे बिन,, जी नहीं लगता मेरा,
माँ मुझे तेरी जरूरत है

कोई न सहारा, बेसहारा अम्बे राणीऐ,
जाऊँगा ना खाली, तेरे द्वार से
तूँ है मेरी माता यह तो, सारा जग जानता है,
बेटा कह दे, तूँ भी कभी प्यार से
हे माँ,, मुझे तेरी जरूरत है
मुझे दाती, दुखों ने घेरा
तेरे बिन,, जी नहीं लगता मेरा,
माँ,, मुझे तेरी जरूरत है

तेरे बिना मईया इक्क, पल भी ना गुजरे,
बोल कैसे, जिंदगी गुजारूँ मैं
हर पल याद, सताए तेरी अम्बिके,
हर पल तुझको, पुकारूँ मैं
हे माँ,, मुझे तेरी जरूरत है
कब होगा, सुखों का सवेरा
तेरे बिन,, जी नहीं लगता मेरा,
माँ,, मुझे तेरी जरूरत है

कोई भी सवाली तेरे, दर पे जो आया,
कभी खाली ना, लौटाया महाँराणीऐ
रखो मेरी लाज, कभी रहूँ ना मोहताज़,
तेरा युगों तक, राज रहे राणीऐ
हे माँ,, मुझे तेरी जरूरत है
मेरे दिल में, करो बसेरा
तेरे बिन,, जी नहीं लगता मेरा,
माँ,, मुझे तेरी जरूरत है

झण्डेवाली मईया जो भी, झुका तेरे चरणों में,
झण्डे झूले, उसके आसमान में
तेरा जो दीवाना जग, उसका दीवाना मिले,
मान उसे, सारे ही जहान में
हे माँ,, मुझे तेरी जरूरत है
मैं चंचल, बाल हूँ तेरा
तेरे बिन,, जी नहीं लगता मेरा,
माँ,, मुझे तेरी जरूरत है
अपलोड करता- अनिल भोपाल बाघीओ बाले

download bhajan lyrics (1834 downloads)