आ गए गणपति खुशियां मनाइयेaa gaye ganpati khushiya manaiye gora ke lal ko modak khilaiye


आ गए गणपति खुशियां मनाइये,
गोरा के लाल को मिल कर मनाइये,
शंकर के लाल को मोदक खिलाइये,
सिर चरणों में झुका जो चाहे पाइये,
गोरा के लाल को मिलकर मनाइये

देवो में बड़े कहलाते है ये,
सबसे पहले ही पूजे जाते है ये,
गोरा के लाल को मिलकर मनाइये
थाल पूजा के सब मिल कर सजाइये,
गोरा के लाल को मिलकर मनाइये

बड़ी करुणाकरे गणपति लम्बोदर,
चरण इनके पड़े होता पावन वो घर,
करो स्वागत इनका घर में बिठाइये,
गोरा के लाल को मिलकर मनाइये

है चतुर भुज गणेश काटे सबके कलेश,
कहते है सभी ब्रह्मा विष्णु महेश,
गिरी बड़े प्रेम से महिमा इनकी गाइये,
गोरा के लाल को मिलकर मनाइये

श्रेणी
download bhajan lyrics (1485 downloads)