नाम हो गया है मेरा नाम हो गया हैnaam ho geya hai mera naam ho geya hai


नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है,
इस जीवन का मालिक जबसे श्याम हो गया है,
नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है

कोई नहीं सुनता था गुजरा हु ऐसे दौर से,
आज ज़माना देखो सुनता है कितने गौर से,
जबसे लवो पे मेरे तेरा गुण गान हो गया,
नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है

छोड़ के झूठी दुनिया जब आया दर पे हार के,
मुझको गले लगाया तूने बाहे अपनी पसार के,
तब से दिल तेरी चौकठ का गुलाम हो गया,
नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है

क्या क्या दिया है तुमने शब्दो में कैसे व्यान करू,
इक ज़मान क्या बाबा सो जनम तुझे कुर्बान करू,
जन्मो जन्म का तेरा एहसान हो गया है,
नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है,

और क्या मांगू तुमसे औकात से जयदा दे दिया,
हर पल साथ रहु गा मुझे अपना वाधा दे दिया,
सोनू का पूरा हर इक अरमान हो गया है,
नाम हो गया है मेरा नाम हो गया है

download bhajan lyrics (1508 downloads)