गुरु देव मेरी नैया उस पार लगा देना

गुरु देव मेरी नैया उस पार लगा देना,
अब तक निभाया है आगे भी निभा देना,

सम्भव है झंझटो में मैं तुमको भूल जाऊ,
प्राण नाथ दया करके मुझको न भुला देना,
गुरु देव मेरी नैया उस पार लगा देना

छल बल के साथ माया गेरे जो मुझे आके,
तुम देख ते ना रहना ऐसे आके बचा लेना,
गुरु देव मेरी नैया उस पार लगा देना

गुरु देव आप की जय हॉवे,
सतगुरु आप की जय हॉवे,
मेरे नाथ आप की जय हॉवे,

download bhajan lyrics (1695 downloads)