Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
जगन्नाथ तेरी आरती गाऊँ

श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं,
आरती गाऊं तुम्हे हिर्दय में बसाऊं,
चकानयन तेरी आरती गाऊं,
आरती गाऊं प्रभु आपको मनाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

पुरी धाम में आप विराजे,
बलदेव, सुभद्रा, सुदर्शन साजे,
अनुपम छवि के दर्शन पाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

जिसे सुनकर प्रभु दौड़े दौड़े आते,
भक्तों के बिगड़े भाग्य बनाते,
वही मंगलगीत गाके तुमको रिझाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

मंदिर से हरि बाहर आते,
रथयात्रा की शोभा बढ़ाते,
पतित पावन पे मैं बलि बलि जाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

महाप्रसाद की महिमा न्यारी,
पाना चाहें सब नर नारी,
पाके जिसे मैं धन्य हो जाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

श्री जयदेव के प्यारे तुम हो,
मेरे स्वामी चकानयन हो,
प्रभु चरणों में शीश झुकाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं,
चकानयन तेरी आरती गाऊं,
कालिया ठाकुर तेरी आरती गाऊं,
दारुब्रह्म तेरी आरती गाऊं,
आरती गाऊं प्यारे तुमको मनाऊं,
श्री जगन्नाथ तेरी आरती गाऊं ॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (630 downloads)



Similar Bhajans