करलौ गणपति का गुणगान
धुनः घर आया मेरा परदेसी
सब देवों में देव महान ।
करलौ गणपति का गुणगान ।।
पार्वती का प्यारा है । शिव शम्भु का दुलारा है ।।
आद गणेश सुखों की खान - करलौ गणपति...
गणपति देव निराला है। बहुत ही भोला भोला है ।।
मंगल मूर्त्त दया निधान - करलौ गणपति...
मंगल भवन में वास करे । सब की पूर्ण आस करे ।।
मुंह मांगा देवे वरदान - करलौ गणपति ...
रिद्ध-सिद्ध देवनहारा है । संकट मोचन हारा है ।।
करत ‘मधुप’ सब का कल्याण- करलौ गणपति...