श्री सरस्वती वन्दना
धुनः तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो
हंस वाहिनी वीणा - पाणी, जय सरस्वती जय शारदे माँ ।।
बुद्धि विद्या ज्ञान की दाता ।
भक्ति शक्ति की वरदाता ।।
तुम्हीं हो दुर्गे आद भवानी-जय सरस्वती जय शारदे माँ...
वीणा मेरी स्वर कर दीजै ।
रसना में मां रस भर दीजै ।।
गुण तेरा गाऊं कल्याणी-जय सरस्वती जय शारदे माँ...
मां ❛मधुप❜ के न दोष विचारो ।
मन मन्दिर में आन पधारो ॥
शुद्ध करो हिरदे अरु वाणी-जय सरस्वती जय शारदे मो...