जोर से बोलो जी मैया का जैकारा

जोर से बोलो जी मैया का जैकारा,
जो मांगो सो देवे दाती बैठी खोल भंडारा,
जोर से बोलो जी मैया का जैकारा,

जगदम्बा अम्बा जगजननी माँ शक्ति आधी भवानी,
शाश्र्त वेद पुराण किसी न महिमा माँ की जानी,
चारो युग प्रताप मैया का माँ का सकल पसारा,
जोर से बोलो जी मैया का जैकारा,

नवदुर्गा नवरात वाली माता झंडेवाली,
कंजक रूप में दर्शन देवे माँ कर देवे खुशहाली,
साँची ज्योतो वाली माँ का साँचा धर्म कवारा,
जोर से बोलो जी मैया का जैकारा,

दास मधुप जो सेवा पूजा जो भजन मैया का करते,
चौंकी जागरण में प्रेम से हाजरी माँ की भरते,
मुँह माँगा वर देवे दाती देखा अजब नजारा,
जोर से बोलो जी मैया का जैकारा,

download bhajan lyrics (1323 downloads)